फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बारामुला में पुलिस ने अवैध खनन में जब्त किए दो वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। खनिजों के अवैध निष्कर्षण के खिलाफ पुलिस कड़ा रुख अपनाते पुलिस ने बुधवार को दो वाहन जब्त किए। बारामुला पुलिस ने भूविज्ञान और खनन विभाग के साथ मिलकर दरगम नाला क्षेत्र में कई लक्षित अभियान चलाए। इस संयुक्त अभियान के दौरान एक डंपर को रोका गया और जब्त कर लिया गया। इस डंपर को उमर हसन भट निवासी शेरी नारवाव चला रहा था। दरगम क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान की गई एक अन्य कार्रवाई में एक ट्रैक्टर को भी इसी तरह के उल्लंघन के आरोप में जब्त किया गया। इस ट्रैक्टर को अंजर हमीद वानी निवासी बंगदारा चला रहा था। दोनों ही मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें