शोपियां में पकड़ा ड्रग तस्करी का आरोपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : Samvad
शोपियां। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शोपियां के इमामसाहिब चौक पर बुधवार को नशा तस्करी के एक आरोपी को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने नियमित नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली। उसके कब्जे से 6.20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी आदिल अहमद मकरू निवासी खुदवानी रेहपोरा कुलगाम को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थाना इमामसाहिब में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद