कुलगाम। जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से खनिजों के उत्खनन और परिवहन में शामिल सात वाहनों को जब्त किया है। जब्त किए गए वाहनों में चार ट्रैक्टर, दो टिप्पर और एक डंपर शामिल हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में पुलिस स्टेशन कुलगाम और यारीपोरा में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ताकि इस अवैध गतिविधि में शामिल लोगों की पहचान की जा सके और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके। कुलगाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद