फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अवैध खनन पर कार्रवाई, छह वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। अवैध खनन और खनिजों की गैरकानूनी ढंग से ढुलाई पर रोक लगाने के लिए बांदीपोरा पुलिस ने जिले के विभिन्न इलाकों में देर रात और सुबह तड़के कार्रवाई करते हुए छह वाहनों को जब्त किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जब्त किए गए वाहनों में चार टिप्पर और दो डंपर शामिल हैं। इनमें एक वाहन सुम्बल, एक अलूसा और चार वाहन अजस इलाके से जब्त किए गए। यह कार्रवाई खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने तथा अवैध खनन के प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के तहत की गई। पुलिस ने मामले में कानून के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें