फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शोपियां में अवैध खनन पर कसा शिकंजा, पांच ट्रैक्टर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां। जिले में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न इलाकों में कार्रवाई की। इस दौरान खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन में शामिल पांच ट्रैक्टरों को जब्त किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नियमित गश्त के दौरान पुलिस पोस्ट हरमैन की टीम ने दो ट्रैक्टरों को रोका। ये ट्रैक्टर बिना वैध रॉयल्टी दस्तावेजों के खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन में कथित रूप से शामिल थे। इस संबंध में पुलिस स्टेशन शोपियां में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इसी तरह, पुलिस स्टेशन हीरपोरा की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया। ये वाहन आवश्यक अनुमति के बिना खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन में शामिल पाए गए। इस मामले में पुलिस स्टेशन हीरपोरा में एफआईआर दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है और अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें