अनंतनाग में जब्त वाहन। स्रोत पुलिस
- फोटो : संवाद
पुलवामा/अनंतनाग। अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक मोटर और 10 वाहन जब्त किए हैं। वहीं तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अनंतनाग में थाना डोरू की टीम ने एक बुलडोजर और पांच ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया। डायलगाम पुलिस ने ब्रिंटी नाला डायलगाम में एक बुलडोजर व दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। पुलवामा के अवंतिपोरा के लेथपोरा क्षेत्र में झेलम नदी के किनारे अवैध खनन और खनिजों के परिवहन को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक टिप्पर और खनिज निकालने में इस्तेमाल होने वाली मोटर जब्त की गई। इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं शोपियां में चार वाहन जब्त किए गए। जैनापोरा थाने की टीम ने एक बुलडोजर को जब्त किया। हीरपोरा पुलिस ने ट्रक को जब्त किया। सादिपोरा पुलिस ने एक ट्रैक्टर पकड़ा। केलर पुलिस ट्रैक्टर को जब्त किया। संवाद