फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण तरीके से मनाया ईद का जश्न, पुख्ता रहे सुरक्षा के इंतजाम : आईजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर जोन के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) वीके बिरदी ने शनिवार को कहा कि ईद का जश्न शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। पूरे कश्मीर जोन में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

पत्रकारों से बात करते हुए आईजीपी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उन सभी जिलों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए थे जहां ईद की सामूहिक नमाज होनी थी। उन्होंने कहा कि इसका मकसद यह सुनिश्चित करना रहा कि लोग शांतिपूर्वक ईद की नमाज अदा कर बिना किसी परेशानी के अपने घरों को लौट सकें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ट्रैफिक मैनेजमेंट पर खास ध्यान दिया गया क्योंकि बड़ी संख्या में लोग ईदगाहों और बड़ी मस्जिदों में जाते हैं जिससे कई इलाकों में ट्रैफिक जाम हो जाता है। उन्होंने आगे कहा कि सभी पुलिस थानों को निर्देश दिए गए थे कि वे ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर काम करें ताकि गाड़ियों की आवाजाही सुचारु रूप से चलती रहे और लोगों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन


आईजीपी वीके बिरदी ने कहा कि यह अवसर हमें लोगों की सेवा के लिए खुद को फिर से समर्पित करना सिखाता है। भाईचारे के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और मानवता की निस्वार्थ सेवा की पुष्टि करता है। इस बीच कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भी इस विशेष अवसर पर लोगों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें