कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विधि कुमार बिरदी ने कहा है कि कुलगाम मुठभेड़ में मारे गए आतंकी कमांडर मोमिन और बासित डार लश्कर-ए ताइबा के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के ए श्रेणी के आतंकी थे। उनका मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी उपलब्धि है।
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विधि कुमार बिरदी ने कहा है कि कुलगाम मुठभेड़ में मारे गए आतंकी कमांडर मोमिन और बासित डार लश्कर-ए ताइबा के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के ए श्रेणी के आतंकी थे। दोनों पिछले कई वर्षों से सक्रिय थे। उनका मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
आईजीपी ने कहा, इन दोनों दहशतगर्दों ने कश्मीर घाटी में कई वारदातों को अंजाम दिया और आम नागरिकों, अल्पसंख्यकों के साथ सुरक्षा कर्मियों पर हमले किए। इस बीच कश्मीर घाटी में 13, 20 और 25 मई को तीसरे, चौथे व पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर किए गए सुरक्षा प्रबंधों, संवेदनशील-अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या के बारे में आईजीपी ने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
पुलिस की ओर से कुपवाड़ा और बारामुला में अपराधियों की ट्रैकिंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे जीपीएस एंक्लेट के बारे में बिर्दी ने कहा, नशीली दवाओं का दुरुपयोग काफी बढ़ रहा है, जो समाज के हर तबके को प्रभावित करता है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नई तकनीक का अन्वेषण किया है, जिसमें जीपीएस एंक्लेट को अदालत के आदेश के बाद इस्तेमाल में लाया जा रहा है। इससे समाज में नशा तस्करी और अन्य गैर सामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
40 घंटे बाद कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन पूरा
कुलगाम के रेडवानी पाइन इलाके में आतंकियों के खिलाफ चल रहा ऑपरेशन चौथे दिन वीरवार को समाप्त हो गया। सेना के चिनार कोर के आधिकारिक हैंडल से एक्स पर किए एक पोस्ट में कहा गया, कुलगाम के रेडवानी पाईन क्षेत्र में 6-7 मई की मध्यरात्रि को शुरू हुआ एक संयुक्त अभियान समाप्त हो गया है। लगभग 40 घंटों में युद्ध जैसे भंडार की बरामदगी के साथ तीन आतंकियों को मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में मारे गए तीसरे आतंकी की अभी आधिकारिक शिनाख्त नहीं हुई है, सूत्रों का कहना है उसका नाम फहीम अहमद बाबा था और वह कुछ दिन पहले ही टीआरएफ से जुड़ा था।