फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की मनमानी पर आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
डैम से बिना सूचना के पानी छोड़े जाने पर गढ़वाल विवि के पूर्व छात्रसंघ महासचिव देवकांत देवराड़ी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि श्रीनगर जल विद्युत परियोजना से अचानक पानी छोड़े जाने से आए दिन लोगों को समस्या से जूझना पड़ता है। मंगलवार को भी अचानक नदी का जल स्तर बढ़ने से श्रीयंत्र टापू के समीप शमशान घाट पर दो शवों के अंतिम संस्कार के दौरान लोगों में अफरा तफरी मच गई। यहां नदी का जल स्तर बढ़ने से परिजन ठीक से शवों का अंतिम संस्कार भी नहीं कर पाए। जबकि इससे पहले भी इस प्रकार की कई घटनाएं हो चुकी है। देवराड़ी ने जिलाधिकारी से इस लापरवाही पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें