फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शोपियां में पुलिस ने तीन मंजिला घर किया कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में वीरवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशीले पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों पर अपनी लगातार कार्रवाई के तहत एक मंजिला घर को कुर्क किया। प्रवक्ता ने बताया कि इस घर की कीमत 15,78,094 रुपये है। यह मकान थ्रेना कंडी केलर के रहने वाले मोहम्मद शफी खांडे का है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जांच में पाया गया कि यह संपत्ति ड्रग्स और नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार से कमाए गए पैसों से खरीदी गई थी। थाना केलर में दर्ज एफआईआर के सिलसिले में इस संपत्ति को कुर्क किया गया। संपत्ति कुर्क करने की यह कार्रवाई कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई। कानूनी प्रक्रियाओं का पूरी तरह से पालन किया गया और पारदर्शिता बनाए रखी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें