कुपवाड़ा में बाईपास पर तीन मंजिला मकान में लगी आग। संवाद
कुपवाड़ा। मुख्य बाईपास पर स्थित तीन मंजिला मकान में रविवार सुबह आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के कर्मचारियों ने बचाव अभियान को शुरू करते हुए आग पर काबू पाया। अधिकारियों के मुताबिक सुबह 9:33 बजे फायर कंट्रोल रूम कुपवाड़ा में तीन मंजिला एक मकान में आग लगने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद मुख्यालय से फायर टेंडर घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर समय रहते काबू पा लिया जिससे साथ लगते अन्य घरों को बचा लिया गया। इस मौके पर डीएफओ गुलाम कादिर भी उपस्थित थे। वहीं विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अरीफ अहमद मीर ने दमकल विभाग की टीम का नेतृत्व किया। आग के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद