फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: हैदरपोरा चौक पर दो मंजिला बेकरी में लगी आग

विज्ञापन
श्रीनगर के हैदरपोरा में बेकरी में लगी आग बुझाता दमकलकर्मी। संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर के बीचोबीच हैदरपोरा चौक पर स्थित दो मंजिला बेकरी में रविवार सुबह आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं व पुलिस को दी। आग लगने से दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत व घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने बताया कि हैदरपोरा चौक घनी आबादी व भीड़-भाड़ वाला क्षेत्र है। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने समय रहते आग को अन्य मकानों की ओर पहुंचने से पहले ही बुझा दिया गया। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें