फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: मधुमक्खी पालन का मिलेगा सात दिन का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मधुमक्खी पालन को एक व्यवहार्य आजीविका विकल्प के रूप में बढ़ावा देने की कवायद जारी है। कश्मीर कृषि निदेशालय ने शुक्रवार को घाटी में वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन पर सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक कृषि कश्मीर सरताज अहमद शाह ने निदेशालय हॉल लालमंडी श्रीनगर में किया जबकि उत्तरी कश्मीर के लिए समानांतर सत्र कृषि कार्यालय वाडुरा में और दक्षिण कश्मीर के लिए डीएके बंगला अनंतनाग में आयोजित किए जा रहे हैं।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य मधुमक्खी पालकों को आधुनिक, वैज्ञानिक तरीकों से मधुमक्खी पालन के बारे में बताया शामिल है, जिसमें कॉलोनी प्रबंधन, रोगों से बचाव, शहद निकालने की तकनीकें, छत्ता उत्पादों का मूल्य संवर्धन और बेहतर फसल उपज के लिए परागण सेवाओं को बढ़ाने की रणनीतियां, विशेष रूप से तेलबीज और बागवानी फसलों में शामिल हैं। मधुमक्खी पालकों को नवीनतम वैज्ञानिक प्रथाओं से सुसज्जित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें