फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पोलो ग्राउंड में स्कूल हॉकी के महाकुंभ का रंगारंग आगाज

विज्ञापन
श्रीनगर के पोलो ग्राउंड में हॉकी प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान खिलाड़ी और आयोजक। अमर उजाला - फोटो : Archive
विज्ञापन
- मंत्री सकीना इत्तू ने किया शुभारंभ, इंटर-स्कूल हॉकी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं कश्मीर की 32 टीमें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पोलो ग्राउंड के एस्ट्रो टर्फ पर मंगलवार को स्कूल हॉकी के महाकुंभ का रंगारंग आगाज हुआ। अंडर 17 इंटर-स्कूल इा हॉकी टूर्नामेंट में कश्मीर की 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसका शुभारंभ मंत्री संकीना इत्तू ने किया। पहले दिन चार मैच भी खेले गए।
उद्घाटन के बाद मंत्री इत्तू ने कहा कि सरकार पिछले डेढ़ साल से हर स्तर पर बच्चों को खेल और अन्य क्षेत्रों में अवसर देने का प्रयास कर रही है। हमारे बच्चों में बहुत टैलेंट है, वे आगे बढ़ सकते हैं। सरकार उन्हें सही रास्ता देने की कोशिश कर रही है जिसकी शुरुआत आज इस हॉकी टूर्नामेंट के रूप में देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

आयोजकों में से एक सतनाम सिंह सोढी ने बताया कि प्रतियोगिता में श्रीनगर के सरकारी बॉयज हाई स्कूल सोनवार, सरकारी बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल जवाहर नगर, कैसेट एक्सपेरिमेंटल स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, कश्मीर हार्वर्ड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन, खालसा हायर सेकेंडरी स्कूल मगरमल बाग, आरपी स्कूल आलमदार कॉलोनी, शादाब हायर सेकेंडरी स्कूल, वुडलैंड हाउस स्कूल और एसआरजी मोंटेसरी स्कूल की टीमें हिस्सा ले रही हैं।



पुलवामा के बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल पांपोर, सरकारी बॉयज हाई स्कूल गोरिपोरा, सरकारी हाई स्कूल गुडूरा, जलाली इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल मिडूरा त्राल, लाइसियम इंटरनेशनल स्कूल और पीएमश्री हाई स्कूल पाहू की टीमें हिस्सा ले रही हैं। बारामुला के आर्मी गुड विल स्कूल उड़ी, बडिंग ब्लूम एक्सपेरिमेंटल स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, गुरु नानक देव मॉडल हाई स्कूल, सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल और एसआरएम वेल्किन हायर सेकेंडरी स्कूल सोपोर की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

गांदरबल के हैदरिया मॉडल हाई स्कूल तुल्लामुल्ला, लिटिल हार्ट्स पब्लिक स्कूल तुल्लामुल्ला और दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीमें, कुपवाड़ा के सरकारी बॉयज हाई स्कूल चोगल और सरकारी बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल हंदवाड़ा की टीमें, अनंतनाग के ईएफएफ ईएमएम हायर सेकेंडरी स्कूल और सरकारी हाई स्कूल टीबी शाह की टीमें, बडगाम के इस्लामिक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, बांदीपोरा के एनएम हायर सेकेंडरी स्कूल और शोपियां के यूपीएस दुरपोरा की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल बारामुला ने जीता उद्घाटन मैच
प्रतियोगिता का पहला मैच सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल बारामुला और गवर्नमेंट हाई स्कूल पुलवामा के बीच खेला गया। सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल बारामुला ने यह मैच 7-0 से जीत लिया। वंशदीप सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा मैच कैसट स्कूल और डीपीएस श्रीनगर के बीच खेला गया। डीपीएस ने यह मैच 1-0 से जीता। मैन ऑफ द मैच सैयद शुजा अली रहे। तीसरा मैच खालसा स्कूल और एसआरएम वेल्किन स्कूल के बीच खेला गया। एसआरएम वेल्किन स्कूल ने यह मैच 1-0 से जीता। मैन ऑफ द मैच अदीब आलम डार रहे। चौथा मैच बॉयज हाई स्कूल सोनवार और बॉयज हाई स्कूल गोरीपोरा, पुलवामा के बीच खेला गया। पुलवामा की टीम ने यह मैच 1-0 से जीता। मैन ऑफ द मैच उजैर मंजूर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें