फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: डीपीएस, इस्लामिक पब्लिक स्कूल और आर्मी स्कूल ने जीते अपने मुकाबले

विज्ञापन
श्रीनगर के पोलो ग्राउंड पर हॉकी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी। अमर उजाला
विज्ञापन
- अंडर 17 हॉकी इंटरस्कूल टूर्नामेंट के दूसरे दिन हुए तीन रोमांचक मुकाबले, हंदवाड़ा के राजकीय विद्यालय को मिला वाकओवर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पोलो ग्राउंड के एस्ट्रोटर्फ पर खेले जा रहे अल्फा हॉकी इंटरस्कूल टूर्नामेंट 2026 के दूसरे दिन तीन रोमांचक मुकाबले हुए। इनमें डीपीएस, इस्लामिक पब्लिक स्कूल और आर्मी स्कूल ने अपने मुकाबले जीते। चौथे मुकाबले में हंदवाड़ा के राजकीय विद्यालय को वाॅकओवर मिल गया।
अंडर 17 बालक वर्ग में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में कश्मीर के 32 स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस प्रतियोगिता की मेजबानी श्रीनगर का बादल हॉकी क्लब कर रहा है। इस प्रतियोगिता के सभी मैच सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रो टर्फ में आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को पहला मैच डीपीएस बारामुला और बॉयज हाई स्कूल चोगल के बीच खेला गया। डीपीएस बारामूला ने यह मैच 3-0 से जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच इस्लामिक पब्लिक स्कूल बीके पोरा और लाइसियम इंटरनेशनल पुलवामा के बीच खेला गया। पूरे समय के बाद स्कोर 3-3 रहा। मैच पेनल्टी शूटआउट तक गया जिसमें इस्लामिक पब्लिक स्कूल ने शूटआउट में 1-0 से जीत हासिल की। शूटआउट के बाद अंतिम स्कोर 4-3 रहा। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार इस्लामिक पब्लिक स्कूल के गोलकीपर अमान अशरफ भट को दिया गया।
तीसरा मैच में डीपीएस गांदरबल के अनुपस्थित रहने पर गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल हंदवाड़ा को वॉकओवर दे दिया गया। चौथा मैच आर्मी गुडविल स्कूल उड़ी और शादाब हायर सेकंडरी स्कूल श्रीनगर के बीच खेला गया। आर्मी गुडविल स्कूल ने यह मैच 1-0 से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आर्मी गुडविल स्कूल के अनीस शेख को दिया गया।
इससे पहले मंगलवार को प्रतियोगिता के पहले दिन सेंट जोसेफ हायर सेकंडरी स्कूल बारामुला, डीपीएस श्रीनगर, एसआरएम वेल्किन स्कूल और बॉयज हाई स्कूल गोरीपोरा पुलवामा की टीमों ने अपने मैच जीते थे।

11 को होगा फाइनल, समापन समारोह (फोटो सहित जरूरी)
इस इंटर स्कूल प्रतियोगिता के जरिए युवाओंं को बेहतर सेहत के साथ नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। इसका शुभारंभ 2 जून को हुआ है। अभी लीग मुकाबले चल रहे हैं, 9 और 10 जून को क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। 11 जून को फाइनल मुकाबला होगा और रंगारंग समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि विजेता टीमों और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कार देंगे। जीतने वाली टीम को एक लाख रुपये, रनरअप को 50 हजार रुपये और सेकंड रनरअप को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

- सतनाम सिंह सोढी, आयोजन सचिव, इंटर-स्कूल हॉकी टूर्नामेंट

क्रिकेट और फुटबॉल के बीच बढ़ रहा हॉकी का जुनून (फोटो सहित जरूरी)
कश्मीर में क्रिकेट और फुटबॉल का जुनून युवाओं के सिर चढ़कर बोलता है। हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है और बादल हॉकी क्लब लंबे समय से पूरी घाटी में युवाओं की नई पौध तैयार कर रहा है। इसी का परिणाम है यह प्रतियोगिता जिसमें 32 स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं और युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उम्मीद है कि प्रतियोगिता के जरिए घाटी की होनहार प्रतिभाएं सामने आएंगी और उन्हें आगे जाने का मौका मिलेगा।
- आदिल अशरफ, जनरल सेक्रेटरी, बादल हॉकी क्लब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें