फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: श्रीनगर के एचएमटी में आग लगने से घर और दुकान राख

विज्ञापन
श्रीनगर में मकान और दुकान मेंलगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। संवाद - फोटो : बड़ा गुरुद्वारा महम में सुशो​भित गुरु ग्रं​थ साहिब। अमर उजाला
विज्ञापन
- फायर स्टेशन मुजगुंड, जेवीसी और सफाकदल से पहुंचीं तीन गाड़ियां, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। शहर के एचएमटी जैनाकूट इलाके में रविवार देर रात आग लग गई। इस हादसे में एक घर और एक दुकान जल गई। अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और आसपास की इमारतों को बचा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि बटमालू में स्टेट फायर कंट्रोल रूम को घटना के बारे में एक कॉल प्राप्त हुई। इसके बाद फायर स्टेशन मुजगुंड, फायर स्टेशन जेवीसी और फायर स्टेशन सफाकदल से तीन गाड़ियों को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया। मौके पर पहुंचने पर अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग की टीमों ने देखा कि एक मंजिला घर और उससे सटी एक दुकान आग की लपटों में घिरी हुई है। टीमों ने आग पर काबू पाने और इसे इलाके में आस-पास की इमारतों तक फैलने से रोकने के लिए तुरंत ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस घटना में घर और क्रॉकरी की दुकान पूरी तरह जल गई। काफी संपत्ति को नुकसान पहुंचा लेकिन समय पर काबू पाने से एक बड़ा हादसा होने से टाला गया। अधिकारियों ने कहा कि आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चला है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। इस घटना में किसी के हताहत होने या झुलझने की खबर नहीं है।
विज्ञापन


सूखी घास के पास ज्वलनशील पदार्थ न फेंके
आग लगने की एक अन्य घटना श्रीनगर के नेहरू पार्क के पिछले इलाके में हुई। यहां सूखी घास में किसी तरह आग लग गई लेकिन तुरंत अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को फैलने से रोक लिया। इस बीच एक अधिकारी ने लोगों से अपील की कि वह कभी भी सूखी घास के पास ऐसी चीज न जलाएं या फेंके जिससे आग लगने की संभावना हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें