फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: हिमालयन ब्रिगेड ने बारामुला में किया रैली का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। डैगर डिविजन के अधीन कार्यरत हिमालयन ब्रिगेड ने क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया। इस रैली में जिले के 450 से अधिक पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिजन ने भाग लिया। रैली के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जिनमें बारामुला, पट्टन, उड़ी, टंगमर्ग, रफीयाबाद, बोनीयार, रोहामा और सोपोर तहसीलों से पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मेजर जनरल मनोज जोशी, वीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, डैगर डिविजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर वीर नारियों, वीर माताओं और शौर्य पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं का उनके बलिदानों और राष्ट्रीय सुरक्षा में उनके उत्कृष्ट योगदान के सम्मान में सम्मान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें