श्रीनगर। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत बडगाम पुलिस ने ड्रग तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया है।
यह कार्रवाई पुलिस थाना मागम की टीम ने ईदगाह रोड, बाचीपोरा मजहामा क्षेत्र में की। गिरफ्तार आरोपी नजीर अहमद भट निवासी हरदुसुरेश खाग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लगभग 155 ग्राम चरस बरामद हुई। इसे मक्की के छिलकों में छिपाकर रखा गया था। अपराध में इस्तेमाल किया गया वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना मागम में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद