हंदवाड़ा। विलगाम के छात्रों और लोगों ने पहलगाम आतंकी हमले की वर्षगांठ पर इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस संबंध में रैली आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हुए। रैली के दौरान कई लोग बैनर पकड़ कर चल रहे थे जिस पर लिखा था हम सभी धर्मों के निर्दोष लोगों की हत्या की निंदा करते हैं। बैनर के माध्यम से लोगों व छात्रों ने हिंसा के खिलाफ स्पष्ट संदेश दिया गया। यह रैली नागरिक संगठनों ने सेना की विलगाम बटालियन के सहयोग से आयोजित की थी। समाज के विभिन्न वर्गों के लोग इस रैली में शामिल हुए और पीड़ितों के लिए प्रार्थना की। स्थानीय लोगों ने पूरे क्षेत्र में शांति की अपील की। संवाद