श्रीनगर। बडगाम में पुलिस चौकी नरबल की टीम ने रविवार को चरस के साथ नशा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। सैयद मोहल्ला नरबल, पीर मस्जिद के पास नाका चेकिंग के दौरान एक कार को रोका गया। तलाशी लेने पर चालक शोएब उर्फ शौकत अहमद वानी निवासी वानीगाम पट्टन बारामुला से 32 ग्राम चरस बरामद हुई। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। कार भी जब्त कर ली गई। संवाद