फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पहली गुलमर्ग 12-के रन 29 को, स्वस्थ व नशा मुक्त कश्मीर का दिया जाएगा संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बारामुला। कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में 29 नवंबर को पहली बार ''गुलमर्ग 12-के रन'' का आयोजन किया जाएगा। गुलमर्ग बाउल के मनमोहक नजारों के बीच होने वाले इस खेल आयोजन में पूरे कश्मीर से धावकों के शामिल होने की उम्मीद है। इस दौड़ से स्वस्थ और नशा मुक्त कश्मीर का संदेश दिया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 120 एथलीटों के भाग लेने की संभावना है। इस मैराथन को सुबह 9:00 बजे पाइन पैलेस रिजॉर्ट, गुलमर्ग से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह दौड़ गुलमर्ग बाउल रोड पर आयोजित की जाएगी। इस पहल को गुलमर्ग डेवलपमेंट अथॉरिटी के समर्थन से आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

आयोजकों में से एक ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को दौड़ने के लिए प्रोत्साहित करना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाना और एक फिट व नशा मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देना है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं को रनिंग से जोड़ना, बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और एक अधिक सक्रिय एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाना है।
प्रस्तावित रूट में लगभग छह किलोमीटर या उससे अधिक का एक चक्कर शामिल होगा। प्रतिभागियों को 12 किलोमीटर से अधिक की दूरी पूरी करने के लिए ऐसे दो चक्कर लगाने होंगे। तकनीकी आकलन और संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद अंतिम रूट और दूरी की पुष्टि की जाएगी। आयोजकों का यह भी कहना है कि इस आयोजन का मकसद गुलमर्ग को आउटडोर एक्टिविटीज, फिटनेस टूरिज्म और खेल गतिविधियों के लिए साल भर के एक प्रमुख गंतव्य के रूप में बढ़ावा देना है, जिससे आगामी सर्दियों के पर्यटन सीजन से पहले पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण जुड़ेगा।
विज्ञापन

पंजीकरण जल्द शुरूहोगा, 120 धावकों को ही भाग लेने की अनुमति होगी
इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण जल्द ही शुरू किए जाएंगे। यह मुकाबला ओपन सीनियर पुरुष वर्ग में होगा और इसमें केवल 120 धावकों को ही भाग लेने की अनुमति होगी। सभी प्रतिभागियों को फिनिशर मेडल दिए जाएंगे, जबकि शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक, यह पहल कश्मीर में तेजी से बढ़ रही रनिंग संस्कृति को मजबूत करने और सामुदायिक खेल आयोजनों के माध्यम से फिटनेस को बढ़ावा देने के प्रयासों का एक हिस्सा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें