फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: गोंगुल एग्रीटेक मेले के दूसरे दिन उमड़े लोग, लगाई अनोखे फूलों की प्रदर्शनी

विज्ञापन
श्रीनगर ​स्थित स्कॉस्ट में आयोजित कृ​षि मेले में फूड कोर्ट में लोगों की भीड़। अमर उजाला - फोटो : संवाद
विज्ञापन
- शालीमार स्थित स्कॉस्ट कश्मीर में चल रहा है सूबे का सबसे बड़ा कृषि मेला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी ऑफ कश्मीर (स्कॉस्ट) में तीन दिवसीय गोंगुल 2026 एग्रीटेक मेला चल रहा है। नेक्स्टजेन एग्रीकल्चर : मेरी उपज मेरी कीमत है थीम पर लगे मेले के दूसरे दिन हजारों लोग शामिल हुए। सूबे के इस सबसे बड़े कृषि मेले में 400 से अधिक स्टॉल लगे हैं।
यहां फूड कोर्ट और संगीत कार्यक्रमों के लिए मुक्ताकाशीय मंच भी बनाया गया है। गोंगुल एग्रीटेक मेले का शुभारंभ शनिवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया था। भविष्य में खेती की झलक के साथ शुरू हुए मेले में स्कॉस्ट-के नवाचारों का प्रदर्शन कर रहा है। स्कॉस्ट के फ्लोरीकल्चर विभाग ने भी यहां अपना स्टॉल लगाया है। इस स्टॉल में अनोखे फूलों की प्रदर्शनी लगी है। यहां दिनभर लोग आते रहे और रंग बिरंगे फूलों के बीच फोटो खिंचवाते रहे। स्टॉल पर मौजूद फ्लोरीकल्चर विभाग के कर्मी लोगों को फूलों और इनकी प्रजातियों के बारे में जानकारी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्कॉस्ट के मक्की और धान के स्टाॅल में 50 से अधिक किस्मों के मक्की और धान का प्रदर्शन किया गया है। स्टॉल्स पर प्राकतिक खेती, जेनेटिकली मोडिफाइड और अन्य तरह की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। नवोन्मेषी किसानों और कारोबारियों के लिए यहां काफी कुछ जानने के लिए है।
खेती करने के आधुनिक तरीकों से लेकर उन्नत बीज, उपकरण और तकनीक के बारे में किसानों को जानकारी दी जा रही है। स्कॉस्ट-के के वीसी प्रो. नजीर अहमद गनई ने बताया कि स्कॉस्ट की ओर से गांव-गांव जाकर शिविर लगाकर किसानों को नई तकनीकों और उन्नत बीजों की जानकारी दी जाती है। मेले में कई नए तकनीके दिखाई गई हैं, जिन्हें हम मेले के बाद दूरदराज के गांवों में जाकर लोगों को बताएंगे।
कृषि मेले में मेगा बायर सेलर मीट और एफपीओ कॉन्क्लेव, डॉग एंड पेट शो, भविष्य के लिए तैयार हरित समाधान पर स्मार्ट इंफ्रा शो, ब्रांड बिज 2.0 फेस्ट, फूड कार्निवल, स्टार्टअप और टेक शो, उद्योग प्रदर्शनी, जैविक और प्राकृतिक खेती की प्रदर्शनी, औषधीय और सुगंधित पौधों की प्रदर्शनी, बीज की प्रदर्शनी, मशरूम की प्रदर्शनी, केवीके उत्कृष्टता पर प्रदर्शनी, सब्जी की प्रदर्शनी, फलों की प्रदर्शनी, कृषि कला और शिल्प की प्रदर्शनी, फ्लॉवर शो, पशु व पौधे देखभाल और संरक्षण पर प्रदर्शनी, मेगा किसान-वैज्ञानिक संवाद आदि का आयोजन किया गया।

के9 सिंबा के कारनामे देख हैरत में पड़े लोग
कृषि मेले में रहे पेट शो में भी लोगों की काफी भीड़ रही। आम लोगों ने अपने कुत्ते, बिल्ली व अन्य पालतू जानवरों को सजा-धजा कर प्रदर्शित किया। इस सब के बीच सुरक्षाबलों के के9 डॉग्स ने लोगों को हैरत में डाल दिया। सबसे ज्यादा चर्चा में रहा हाल ही में कुपवाड़ा में विस्फोटकों का पता लगाने वाला सिंबा। सुरक्षाबलों ने इसके बारे में बताया और जब सिंबा ने अपना कमाल दिखाया तो लोग हैरान रह गए। सिंबा ने हाई जंप, ऑब्जेक्ट फाइंडिंग और रोप बाइट से लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन


एक तरफ मुक्ताकाशीय मंच, बराबर में फूड कोर्ट
किसान और उद्यमी तो मेले में आ ही रहे हैं, यहां आने वाले आम लोग भी काफी हैं। स्कॉस्ट में मुक्ताकाशीय मंच के पास ही फूड कोर्ट बनाया गया है। रविवार को अवकाश होने के कारण श्रीनगर और आसपास के बहुत से लोग यहां स्थानीय व्यंजनों और संगीत का एक साथ लुत्फ लेने भी आए थे। रविवार को पूरे दिन फूड कोर्ट में भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें