फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: जीएमसी बारामुला में कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी

विज्ञापन
जीएमसी बारामूला में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन। संवाद
विज्ञापन
बारामुला। सरकारी मेडिकल कॉलेज बारामुला के नॉन-गजेटेड कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को लगातार छठे दिन भी जारी रही। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने भर्ती नियम तुरंत बनाने और लंबे समय से लंबित प्रमोशन के मुद्दों को हल करने की मांग तेज कर दी है। जिसको लेकर कर्मचारी कॉलेज परिसर में ही धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि सालों से कई बार ज्ञापन देने के बावजूद उनकी जायज मांगों पर अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। हड़ताल के दौरान विधायक जावेद हुसैन बेग प्रदर्शनकारी कर्मचारियों से मिलने पहुंचे। उन्होंने नॉन-गजेटेड एम्प्लॉइज एसोसिएशन के सदस्यों से बातचीत की और भरोसा दिलाया कि उनकी लंबे समय से लंबित मांगों को संबंधित अधिकारियों के सामने उठाकर जल्द सकारात्मक समाधान कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें