फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: जीएमसी बारामुला में कश्मीर ईएनटी कॉन्क्लेव 2026 संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो दिन चली राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, लाइव सर्जरी और अकादमिक सत्र रहे आकर्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बारामूला। जीएमसी बारामुला के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ ओटोराइनोलैरिंगोलॉजी-हेड एंड नेक सर्जरी ने एसोसिएशन ऑफ ओटोलैरिंगोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया, कश्मीर चैप्टर के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अकादमिक सम्मेलन ''कश्मीर ईएनटी कॉन्क्लेव 2026'' आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कॉन्क्लेव में देशभर से ईएनटी विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और पीजी छात्रों ने हिस्सा लिया।
जम्मू-कश्मीर के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के फैकल्टी सदस्य और प्रतिनिधि भी शामिल हुए, जिससे यह क्षेत्र में ईएनटी विशेषज्ञता का सबसे बड़ा अकादमिक आयोजन बना। कॉन्क्लेव का मुख्य आकर्षण लाइव सर्जिकल वर्कशॉप रहा, जिसमें कान, नाक, हेड एंड नेक, लैरिंजियल और स्लीप सर्जरी की उन्नत प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। वैज्ञानिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय और यूटी स्तर के नामी फैकल्टी के गेस्ट लेक्चर, पैनल चर्चा, कंसल्टेंट पेपर प्रेजेंटेशन, पीजी अवार्ड पेपर्स और ई-पोस्टर प्रेजेंटेशन हुए। सम्मेलन में आमंत्रित फैकल्टी के तौर पर प्रो. रऊफ अहमद, डॉ. रवि रामलिंगम, प्रो. संदीप बंसल, डॉ. संजय खन्ना, प्रो. रफीक अहमद पंपोरी और प्रो. मोहम्मद लतीफ चिश्ती समेत जम्मू-कश्मीर के कई नामी ईएनटी विशेषज्ञ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमसी के प्रिंसिपल प्रो. डॉ. माजिद जहांगीर ने आयोजन समिति को राष्ट्रीय मानकों का सम्मेलन सफलतापूर्वक कराने पर बधाई दी। आयोजन अध्यक्ष प्रो. डॉ. शफ्कत अहमद लोन ने फैकल्टी और प्रतिनिधियों की उत्साही भागीदारी की सराहना की। आयोजन सचिव डॉ. जफरुल्लाह बेग ने सभी आमंत्रित फैकल्टी, प्रतिनिधियों, एओआई कश्मीर चैप्टर, आयोजन समिति, वॉलंटियर्स और प्रतिभागियों का आभार जताया। आयोजन समिति ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. परवेज मसूदी, एनेस्थिसियोलॉजी विभाग, आईटी सेक्शन और मीडिया सेक्शन के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। जम्मू-कश्मीर मेडिकल काउंसिल ने सम्मेलन को मान्यता दी और सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को 8 सीएमई क्रेडिट घंटे दिए। आयोजकों ने भरोसा जताया कि कॉन्क्लेव में साझा ज्ञान और बने सहयोग से जम्मू-कश्मीर में ईएनटी शिक्षा, शोध और मरीजों की देखभाल और मजबूत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें