फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बारामुला के बोनियार में युवती ने खुद को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
- चाचा की लाइसेंसी बंदूक से दिया वारदात घटना को अंजाम
विज्ञापन

-विवाह की तारीख थी नजदीक, घर वाले बोले-बहुत खुश थी, पता नहीं क्यों यह कदम उठाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के बोनियार के दुदरान इलाके में सोमवार को एक युवती ने 12-बोर की बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार ने कारणों से अनभिज्ञता जताई है।
परिजन के अनुसार दुदरान इलाके में स्थित घर में युवती परिजन और तीन चाचाओं के संयुक्त परिवार के साथ रहती थी। सोमवार को उसके कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज आई। जाकर देखा तो उसने अपने चाचा की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका रिश्ता तय हो चुका था और उसकी जल्द ही शादी होने वाली थी। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया हमें खुद समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, इस घटना का पता लगते ही पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बाद में शव को कानूनी-चिकित्सा औपचारिकताओं के लिए उप-जिला अस्पताल बोनियार ले जाया गया। पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें