श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांधी मेमोरियल कॉलेज, श्रीनगर के गवर्निंग बोर्ड का पुनर्गठन किया है। नए बोर्ड में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को सह-अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
शिक्षा मंत्री को गवर्निंग बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है। बोर्ड में वित्त विभाग, उच्च शिक्षा विभाग तथा विधि, न्याय एवं संसदीय कार्य विभाग के प्रशासनिक सचिवों के अलावा डायरेक्टर कॉलेजेज, जम्मू-कश्मीर को भी सदस्य बनाया गया है। कश्मीर विश्वविद्यालय की ओर से डीन एकेडमिक अफेयर्स तथा डीन कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल बोर्ड के सदस्य होंगे। आदेश के अनुसार, हिंदू एजुकेशन सोसायटी, कश्मीर के अध्यक्ष प्रो. बी. एल. जुत्शी को सदस्य नामित किया गया है, जबकि गांधी मेमोरियल कॉलेज, श्रीनगर के प्राचार्य बोर्ड के सदस्य सचिव होंगे। बोर्ड के अन्य नामित सदस्यों में प्रो. अशोक ऐमा (पूर्व कुलपति, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू), प्रो. वीणा पंडिता (पूर्व अध्यक्ष, जेकेबीओएसई), प्रो. वीरेंद्र रावल (महासचिव, हिंदू एजुकेशन सोसाइटी), एस.के. रैना, एम.के. जलाली, वीरेंद्र रैना, एम.के. बंगरू तथा अधिवक्ता शिवानी जलाली शामिल हैं। संवाद