फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: नशा तस्करी के आरोपी की 3.50 लाख की गाड़ी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गांदरबल। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर के 100 दिवसीय अभियान के तहत पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर अरशिद शफी भट की लगभग 3.50 लाख रुपये कीमत की गाड़ी को जब्त कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिस स्टेशन गांदरबल में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर में शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच में पाया कि जब्त की गई गाड़ी नशे के अवैध कारोबार से कमाए पैसों से खरीदी गई थी। आरोपी इस गाड़ी का इस्तेमाल नशा तस्करी की गतिविधियों में भी करता था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गाड़ी को जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि अवैध संपत्ति की जब्ती का उद्देश्य नशा तस्करों के आर्थिक ढांचे को तोड़ना और नशे के कारोबार में लगे लोगों को कड़ा संदेश देना है।
पुलिस ने समाज से नशे के खतरे को जड़ से खत्म करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। लोगों से अपील की गई है कि वे नशा तस्करी या नशे के सेवन से जुड़ी कोई भी जानकारी नजदीकी पुलिस थाने से साझा करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें