फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: डीसी ने मुफ्त कैंसर परामर्श और स्क्रीनिंग कैंप का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुपवाड़ा। डीसी श्रीकांत बालासाहेब सूसे ने शनिवार को गालिजू स्पोर्ट्स ग्राउंड में क्वालिटी हेल्थकेयर हॉस्पिटल की ओर से जिला प्रशासन और सेना के सहयोग से लगए मुफ्त कैंसर परामर्श और स्क्रीनिंग कैंप का उद्घाटन किया।
इस कैंप का उद्देश्य कैंसर की रोकथाम व जल्दी पहचान के बारे में जागरूकता फैलाना और उत्तर कश्मीर के लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था। विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इस कैंप में शामिल हुए और मुफ्त परामर्श, स्क्रीनिंग सुविधाओं, मेडिकल टेस्ट और दवाओं का लाभ उठाया।
विज्ञापन

वहीं इस मेडिकल कैंप में दिल्ली से विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम जिसमें रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी और क्लीनिकल ऑन्कोलॉजी के विशेषज्ञ शामिल थे। शिविर में जनरल मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, गायनकोलॉजी, डेंटिस्ट्रि, नेत्र विज्ञान और फिजियोथैरेपी जैसे विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों से परामर्श भी लोगों के लिए उपलब्ध कराए गए।
डीसी ने कैंसर की समय पर पहचान और उपचार के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने आम लोगों के लाभ के लिए आयोजित कैंप को संचालित करने में आयोजकों, डॉक्टरों और स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली की प्रथाओं और निवारक स्वास्थ्य देखभाल उपायों के बारे में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त अभियान के तहत विशेष जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए जहां छात्रों और युवाओं को ड्रग्स के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में शिक्षित किया गया। शिक्षा, स्वच्छता और स्वस्थ जीवन के महत्व के बारे में आयोजकों ने युवाओं को बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें