पुलवामा। त्राल पुलिस ने नौकरी का झआंसा देकर धोखाधड़ी के मामले में इंदरपॉल सिंह निवासी साइमोह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी वर्तमान में स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) के रूप में तैनात हैं।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार आरोपी ने शिकायतकर्ता से पैसे लिए लेकिन नियुक्ति नहीं दिलाई। न ही पैसे वापस किए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने कई अन्य लोगों को भी नकली और जाली नियुक्ति जारी कराए। जांच में पता चला कि आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस विभाग में एसपीओ के रूप में नौकरी दिलाने का झूठा वादा कर कई लोगों को ठगा है। इस संबंध में अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू की गई है। संवाद