श्रीनगर। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर के 100 दिवसीय अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल ने कश्मीर घाटी में जिलावार फुटबॉल टैलेंट हंट शुरू किया है। सरकार की यह मुहिम युवाओं में बढ़ते नशे के खतरे से निपटने के लिए खेल को हथियार बना रही है। कश्मीर चैंपियंस फुटबॉल लीग (केसीएफएल) के ट्रायल 13 मई को गांदरबल से शुरू हुए जहां जिले भर के युवाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। शुक्रवार को यह मुहिम बांदीपोरा और शोपियां में एक साथ पहुंची। रविवार को बडगाम और श्रीनगर में ट्रायल होंगे। इसके बाद कुपवाड़ा से कुलगाम तक हर जिले को कवर किया जाएगा। संवाद