श्रीनगर। रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब ने रविवार को श्रीनगर के टीआरसी ग्राउंड पर हुए इंडियन फुटबॉल लीग के लीग मुकाबले में श्रीनिदि डेक्कन एफसी पर 2-0 की शानदार जीत दर्ज की। इसके साथ ही टीम ने इस सीजन के अपने घरेलू अभियान का शानदार समापन किया।
खचाखच भरे स्टेडियम के सामने खेलते हुए रियल कश्मीर ने शुरू से ही मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा और आक्रामक खेल के साथ-साथ फुटबॉल पर मजबूत नियंत्रण भी दिखाया। मैच का पहला गोल 45वें मिनट में हुआ जब मेजबान टीम ने बढ़त बनाते हुए हाफ-टाइम तक 10 की लीड ले ली।
विज्ञापन
दूसरे हाफ में भी रियल कश्मीर ने गेंद पर अपना कब्जा और संयम बनाए रखा। मेहमान टीम श्रीनिदि डेक्कन ने गोल करने के कुछ प्रयास जरूर किए लेकिन रियल कश्मीर ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया। घरेलू टीम का डिफेंस मजबूत रहा और उसने विरोधी टीम को गोल करने का मौका नहीं दिया।
जैसे-जैसे मैच अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ा, रियल कश्मीर ने एक और गोल करके अपनी जीत पक्की कर ली और 2-0 के आरामदायक स्कोर के साथ मैच अपने नाम कर लिया। यह मैच रियल कश्मीर का अपने घरेलू मैदान पर खेला गया आखिरी मैच था। अब टीम अपने बाकी बचे तीन मैच बाहर खेलेगी।