फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: खाद्य सुरक्षा... 157 जगहों पर निरीक्षण, 53 नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। खाद्य और औषधि प्रशासन जम्मू-कश्मीर ने खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों और इसके तहत बनाए गए नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया है। खाद्य सुरक्षा टीमों ने रेस्तरां, होटलों, कैफे और अन्य प्रतिष्ठानों के 157 निरीक्षण किए। गुणवत्ता मानकों के अनुरूप जांच के लिए 53 खाद्य नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन

प्रवर्तन कार्रवाई के तहत खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की धारा 69 के अंतर्गत 5 मामलों का निपटारा करते हुए कुल 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त, स्वच्छता और साफ-सफाई संबंधी आवश्यकताओं के उल्लंघन के लिए अधिनियम की धारा 56 के तहत 5 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 1 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही, गैर-फूड-ग्रेड बर्तनों के उपयोग के संबंध में अधिनियम की धारा 58 के तहत 3 मामले शुरू किए गए हैं, जिन पर दो लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

एफडीए जम्मू-कश्मीर ने दोहराया कि नियमित निरीक्षण, रैंडम सैंपलिंग और प्रवर्तन कार्यवाही पूरे प्रदेश में जारी रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें