कुलगाम/बारामुला। पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुलगाम में चार और बारामुला के मुलगाम में एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार कुलगाम के चावलागाम बाईपास स्थित चिनार पार्क के पास गश्त के दौरान दो संदिग्ध युवकों को देखा। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 1.07 किलोग्राम पॉपी स्ट्रॉ को बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान हारून सलाम नंदा निवासी गैसीराना और मस्रूफ अहमद निवासी ओके कुलगाम के रूप में हुई है।
पुलिस ने वन विभाग कार्यालय कुलगाम के पास नाका चेकिंग के दौरान दानिश अहमद निवासी रेशीपोरा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1.30 किलोग्राम चरस और एक ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
डीएच पोरा थाना पुलिस ने वारीपोरा क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान तारिक अहमद लोन निवासी तुंगदानो यारीपोरा को पकड़ा। उसके पास से 2.6 ग्राम हेरोइन और 13,200 रुपये नकद बरामद किए गए।
बारामुला पुलिस ने मुलगाम चौक पर नशा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 29.5 ग्राम चरस जैसी सामग्री बरामद की गई। आरोपी की पहचान आदिल अहमद अखून निवासी रामबैलपोरा, कुंजर के रूप में हुई है। सभी मामलों में संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है। संवाद