अनंतनाग। पुलिस ने शुक्रवार को जिले में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत चार एफआईआर दर्ज कीं। इसके साथ ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
अधिकारियों के अनुसार थाना कोकरनाग की नाका पार्टी ने एक कार को रोका। चालक ने वाहन को भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने वाहन को रोक लिया। उसमें दो लोग सवार थे। तलाशी लेने पर आकिब निसार निवासी रंगरेज अनंतनाग व यूसुफ महरो निवासी किश्तवाड़ के कब्जे से 13.36 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
दूसरी ओर थाना डोरू की नाका पार्टी ने तिलवांगुंड के रमीज बशीर भट को रोका। उसके कब्जे से 2.65 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस चौकी वेरीनाग की टीम ने गुतलीगुंड में सब्जार अहमद सोफी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 92 ग्राम चरस पाउडर और 20 ग्राम चरस बरामद हुई।
इसी तरह पुलिस स्टेशन लारनू की टीम ने ख्रेटी लवलुपोरा में गश्त के दौरान लारनू के आदिल अहमद शेख को 2.300 किलो गांजा और 18 ग्राम चरस बरामद के साथ काबू किया। सभी मामलों में संबंधित थानों एफआईआर दर्ज की गई हैं। संवाद