फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कश्मीर में 24 घंटे में पांच जगहों पर लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। कश्मीर संभाग के अलग-अलग जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान पांच जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग ने इसकी पुष्टि की है। दमकल कर्मियों ने समय पर कार्रवाई और आग बुझाने के ऑपरेशन कर ज्यादा नुकसान होने से रोक लिया।
अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के अधिकारियों के अनुसार बारामुला के पट्टन इलाके के त्रिकुलबल में आग लगने से सूखी घास के दो ढेर जल गए। आग पर काबू पाने और उसे आस-पास की संपत्ति में फैलने से रोकने के लिए फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। एक और बड़ी घटना में श्रीनगर में एमए रोड पर सिटी मॉल के पास 246वीं बटालियन सीआरपीएफ की एक मंजिला बैरक और स्टोर रूम में आग लग गई। विभाग के कर्मियों ने लगातार कोशिशों के बाद इस पर काबू पाया। इससे इस व्यस्त इलाके में बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

पुलवामा जिले के त्राल इलाके के कुचमुल्ला में आग लगने से दो मंजिला घर क्षतिग्रस्त हो गया जबकि बांदीपोरा जिले के सुंबल के आरमपोरा वागे मोहल्ला में एक किराना दुकान आग की चपेट में आने से जल गई। बडगाम जिले के नारबल में भी एक घर आग से प्रभावित हुआ। विभाग के अधिकारियों ने कहा कि फायर फाइटर्स ने सभी ऑपरेशनों के दौरान असाधारण साहस और व्यावसायिकता दिखाई। अथक प्रयास किया और आग को फैलने से रोकने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली।
विज्ञापन

अधिकारियों ने लोगों से सर्दियों के मौसम में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए हीटिंग उपकरणों और बिजली से चलने वाले उपकरणों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें