बांदीपोरा के एक मकान में लगी आग। संवाद
बांदीपोरा। हाजिन के मीर मोहल्ला इलाके में मंगलवार सुबह आग लगने से एक घर को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि आग मीर मोहल्ला के रहने वाले जहूर अहमद भट के घर में लगी। अलर्ट मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। आग को आस-पास की इमारतों में फैलने से रोकने के लिए उसे बुझाने का काम शुरू किया गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे घनी आबादी वाले इलाके में एक बड़ी दुर्घटना टल गई। इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चका है। मामले की जांच जारी है। संवाद