फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: जंगल में आग बुझाते हुए वन कर्मचारी का पैर फिसला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। वन विभाग रेंज वेरिनाग के एक बहादुर कर्मचारी ने जंगल में लगी आग बुझाते हुए रविवार को अपनी जान गवां दी। इस दुखदायी घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि खदर कप्रान जंगल में आग लगने की सूचना मिलते ही बीट गार्ड अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। इसी दौरान कर्मचारी गुलाम मोहम्मद शाह का पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर पड़े जिससे उनकी मौत हो गई। डीएफओ अनंतनाग ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दिवंगत कर्मचारी ने प्रकृति और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है जिसे कभी भुलाया नहीं जाएगा।
सोमवार को उनके जनाजे की नमाज में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। वन विभाग ने कहा कि कर्मचारी गुलाम मोहम्मद की वीरता को हमेशा याद रखा जाएगा। अधिकारियों ने परिवार के साथ पूर्ण संवेदना व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें