- तीन जगहों पर हुए हादसे, बिजली के ट्रांसफार्मर मेंं भी लगी आग, दमकल कर्मियों ने बुझाई
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। शुक्रवार को तीन जगहों पर आग की घटना हुई। पहली घटना शहर के बीचोबीच स्थित मैसूमा चौक व दूसरी घटना रिवर फ्रंट राजबाग बंड में सामने आई। यहां बिजली का 250 केवी ट्रांसफार्मर आग की चपेट में आ गया। तीसरी घटना दक्षिण कश्मीर के उड़ी क्षेत्र में हुई। यहां तीन मकानों में आग लग गई।
हालांकि मैसूमा चौक पर आग की घटना की जानकारी मिलते ही गोव कदल फायर स्टेशन से फायर टेंडर तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बिना किसी नुकसान के आग को बुझा दिया।
वहीं रिवर फ्रंट राजबाग में बिजली विभाग की ओर से लगाया गया 250 केवी का बिजली का ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही गो कदल से दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे ओर उन्होंने आग पर जल्द ही काबू पाते हुए उसे बुझा दिया। इस घटना में बिजली के ट्रांसफार्मर को नुकसान हुआ है। उड़ी के दवारन क्षेत्र में मकानाें में आग लगने की सूचना फायर स्टेशन को मिली। दमकल विभाग के कर्मचारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। हालांकि उड़ी-बारामुला हाईवे भूस्खलन के कारण बंद होने के चलते फायर टेंडर को वापस लौटना पड़ा। इसके बाद बोनयार फायर स्टेशन को घटनास्थल पर रवाना किया गया लेकिन रास्ता बंद होने के चलते पहुंचने में देरी हुई। इस आग की घटना में तीन मकान आग की चपेट में आ गए। जिसमें एक दो मंजिला मकान व एक एक मंजिला के दो मकान थे।
दो मंजिला मकान जो कि लोहे, प्लाइबोर्ड और पीवीसी शीट से बने एक शेड व सभी कमरों की छत जीसीआई शीट से बनी हुई थी। इसे काफी नुकसान हुआ जिसमें बिस्तर, फर्नीचर, घरेलू सामान, रसोई के सामान और संलग्न शेड में संग्रहीत सामग्री, वेल्डिंग मशीन और दो पानी के पंप भी जल गए। वहीं तीनों मकानों के डबल-स्टोरी और सिंगल-स्टोरी मकानों के दरवाजे और खिड़कियां आंशिक रूप से आग की चपेट में आने से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रारंभिक जांच में आग के कारण को शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि आग के कारणों का सही पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहात होने की सूचना नहीं है। आग को बुझाने के अभियान को विभाग के सहायक निदेशक मोहम्मद आरिफ मीर की देखरेख में बचाव अभियान चलाया गया। इस मौके पर मोबिलाइजिंग ऑफिसर एजाज अहमद शाह भी मौजूद थे।