फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अस्पताल में लाया युवक मृत घोषित, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर के बेमिना इलाके में अपने आवास पर रहस्यमयी परिस्थितियों में 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बेमिना थाने की टीम ने युवक को श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सरमद नसीर भट के रूप में हुई है जो नसीर अहमद भट का बेटा था। वह एमआईजी कॉलोनी बेमिना का निवासी था। पुलिस के मुताबिक मौत घर पर अज्ञात कारणों से हुई। अधिकारियों ने कहा कि मौत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए औपचारिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें