- कार्तिक आर्यन ने कश्मीर में पूरी की खेल ड्रामा फिल्म की शूटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर की युवा किक बॉक्सिंग चैंपियन तजामुल इस्लाम के जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग कश्मीर में चल रही है। कार्तिक आर्यन ने पहलगाम में अपनी खेल ड्रामा फिल्म का पहला हिस्सा पूरा कर लिया है।
कबीर खान निर्देशित इस फिल्म में कार्तिक तजामुल के कोच की भूमिका में हैं। यह एक महत्वाकांक्षी स्पोर्ट्स-एडवेंचर फिल्म है जिसकी शूटिंग 9 महीने चलेगी और 2027 में रिलीज होगी। प्रोडक्शन टीम के एक सदस्य ने बताया कि अभिनेता ने पहलगाम के बर्फीले इलाकों में कई अहम दृश्यों की शूटिंग की। उन्होंने कुछ दृश्यों की शूटिंग की और घाटी में काम करने का उन्हें भरपूर आनंद आया। टीम के इस महीने के अंत में दूसरे शेड्यूल के लिए लौटने की उम्मीद है।
प्रसिद्ध फिल्म निर्माता कबीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के युवा किक बाॅक्सिंग प्रतिभा तजामुल इस्लाम के प्रेरणादायक जीवन पर आधारित है। खान ने इस प्रोजेक्ट को एक भव्य स्पोर्ट्स ड्रामा के रूप में विकसित किया है जो संघर्ष ग्रस्त क्षेत्र से अंतरराष्ट्रीय मंच तक एथलीट के सफर को दर्शाता है।