फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कुपवाड़ा में फर्जी एसपीओ भर्ती रैकेट का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुपवाड़ा। जिले में पुलिस ने बेरोजगार युवाओं को ठगने वाले एक बड़े फर्जी भर्ती रैकेट का भंडाफोड़ किया है। आरोपी विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के पद पर नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर युवाओं से लाखों रुपये ऐंठ रहा था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस स्टेशन कुपवाड़ा में एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक संदिग्ध व्यक्ति ने कई बेरोजगार युवाओं को पैसे के बदले एसपीओ के रूप में नियुक्त कराने का झांसा देकर ठगी की है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने पीड़ितों से करीब 3.90 लाख रुपये वसूले थे। अपने दावों को असली दिखाने और युवाओं का भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने उन्हें वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के हस्ताक्षर वाले जाली सिफारिश पत्र और नियुक्ति आदेश भी थमा दिए थे।
विज्ञापन

शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस स्टेशन कुपवाड़ा में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी एजाज अहमद पंडित निवासी नटनूसा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने कथित नियुक्ति आदेशों की प्रामाणिकता की जांच करने, वित्तीय लेनदेन का पता लगाने और इस अपराध में शामिल अन्य सभी व्यक्तियों की पहचान करने के लिए गहन तफ्तीश शुरू कर दी गई है। इस रैकेट के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए अन्य सहयोगियों की संलिप्तता और अंतर-जिला संबंधों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें