फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: ज्यादा आ रहे बिजली बिलों पर जताई चिंता, केपीडीसीएल से जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
-श्रीनगर के लोग बोले, मीटर की रीडिंग वास्तविक बिजली उपभोग से मेल नहीं खाती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। श्रीनगर के लोगों ने कश्मीर पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड (केपीडीसीएल) की ओर से कथित रूप से बढ़ा-चढ़ाकर जारी किए गए बिजली बिलों पर गंभीर चिंता जताई है। उनका दावा है कि मीटर की रीडिंग वास्तविक बिजली उपभोग से मेल नहीं खाती है। उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से इसकी जांच की मांग की है।

कई इलाकों के उपभोक्ताओं ने कहा कि उनका बिजली का इस्तेमाल बहुत कम रहता है फिर भी जो बिल आते हैं वे बहुत ज्यादा होते हैं। इससे लोगों में भारी निराशा और भ्रम फैल गया है। यह मुद्दा इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि कई इलाकों से शिकायतें सामने आई हैं जो बिलिंग या मीटर रीडिंग में किसी संभावित प्रणालीगत समस्या की ओर इशारा करती हैं।
विज्ञापन


कई उपभोक्ताओं ने बताया कि आधिकारिक माध्यमों से शिकायत दर्ज कराने के उनके प्रयास असफल रहे हैं। सिस्टम अक्सर ''कनेक्ट नहीं हो पा रहा'' या ''आपका डेटा प्राप्त नहीं हो पा रहा'' जैसे त्रुटि संदेश दिखाता है। छानपोरा के निवासी जहूर हुसैन ने कहा कि हम इतनी ज्यादा बिजली इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं फिर भी बिल उम्मीद से कहीं ज्यादा आ रहे हैं। ऐसा पिछले दो महीने से लगातार हो रहा है।
बिलाल अहमद ने कहा कि शिकायत दर्ज न कर पाने की वजह से समस्या और भी बढ़ गई है। उनके पास इन बिलों को चुनौती देने का कोई खास रास्ता नहीं बचा है। यह स्थिति विशेष रूप से कम आय वाले परिवारों के लिए बहुत कष्टदायक है। कई लोग रोजाना 200 से 300 रुपये ही कमा पाते हैं। ऐसे परिवारों के लिए बिजली का बिल ज्यादा आना आर्थिक बोझ बन गया है। बिल चुकाने की क्षमता और निष्पक्षता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे तत्काल हस्तक्षेप करें। इस मुद्दे की जांच करें जिसमें मीटरों की सटीकता और बिलिंग प्रणाली के कामकाज की जांच भी शामिल हो। उन्होंने बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुधारात्मक उपायों की मांग की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उपभोक्ताओं से केवल उनके वास्तविक बिजली उपभोग के लिए ही शुल्क लिया जाए। एक अन्य निवासी ने कहा कि जवाबदेही होनी चाहिए। विभाग को मीटर रीडिंग की पुष्टि करनी चाहिए। सिस्टम को ठीक करना चाहिए। ये शिकायतें आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति को लेकर जनता में बढ़ रही परेशानी को उजागर करती हैं। बिजली वितरण प्रणाली के भीतर शिकायतों के निवारण के लिए एक मजबूत तंत्र की आवश्यकता पर जोर देती हैं।
विज्ञापन

कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं, हम मीटर चेक कराएंगे : अधिकारी
इस बीच केपीडीसीएल के एक अधिकारी ने कहा कि हम लोगों की शिकायतें सुनने के लिए तैयार है। वो एक प्रतिनिधिमंडल लेकर शिकायत हमारे कार्यालय में दर्ज करवाएं। हम मीटर चेकर कराकर उनके भ्रम को दूर करने की कोशिश करेंगे। अगर कोई खामी होगी तो उसे दूर करने के प्रयास किए जाएंगे। .
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें