बारामुला। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन क्षेत्रीय कार्यालय श्रीनगर ने सोमवार को गुलमर्ग तथा गुलमर्ग विकास प्राधिकरण (जीडीए) टंगमर्ग में अपने प्रमुख जनसंपर्क कार्यक्रम निधि आपके निकट 2.0 का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-द्वितीय विनय कुमार ने ईपीएफओ अधिकारियों की टीम के साथ मिलकर किया। इस अवसर पर आरपीएफसी-द्वितीय ने कहा कि ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय कश्मीर निजी क्षेत्र में कार्यरत अधिकतम संख्या में कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा कवरेज प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। ईपीएफओ की योजनाएं जैसे भविष्य निधि, पेंशन और बीमा कर्मचारियों तथा उनके परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। संवाद