फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सूर्य मंदिर के झरनों में स्वच्छता कार्य किया पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। मट्टन स्थित पवित्र मार्तंड सूर्य मंदिर के झरनों में चल रहा स्वच्छता कार्य काफी हद तक पूरा कर लिया गया है। कुछ दिन पहले इन झरनों के पानी में संक्रमण की आशंका उस समय सामने आई थी जब पवित्र कुंडों में बड़ी संख्या में मछलियों की रहस्यमयी मौत हो गई थी। इससे लोगों में चिंता फैल गई थी।
विज्ञापन




इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मार्तंड तीर्थ ट्रस्ट के अनुरोध पर डिप्टी कमिश्नर अनंतनाग सैयद फखरुद्दीन हामिद के समय पर हस्तक्षेप से विभिन्न विभागों के सहयोग से तत्काल स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। प्रशासन की निगरानी में झरनों की सफाई और उपचार का कार्य किया गया।



मार्तंड तीर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार सिधा ने बताया कि झरनों के पानी और मछलियों में फैला संक्रमण अब नियंत्रण में है। उन्होंने जिला प्रशासन, संबंधित विभागों और सभी सहयोगी हितधारकों का समय पर कार्रवाई और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पवित्र स्थल की स्वच्छता और जल की शुद्धता बनाए रखने के लिए आगे भी निगरानी जारी रहेगी ताकि श्रद्धालुओं और पर्यावरण दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें