पुलवामा। त्राल के लोअरडगाम इलाके में अपने घर पर बिजली के तार की मरम्मत करते समय एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे पहले उपजिला अस्पताल त्राल ले जाया गया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए वहां से उसे श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया। पीड़ित की पहचान शेराज अहमद भट (40) निवासी लोअरडगाम त्राल के रूप में हुई है। संवाद