बारामुला के सोपोर में पकड़ा ड्रग तस्करी का आरोपी। स्रोत पुलिस
बारामुला। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में वीरवार को सोपोर में नशा तस्करी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनसे चूरापोस्त और चरस बरामद की गई। अधिकारियों के मुताबिक रफियाबाद के हादीपोरा इलाके में नाका चेकिंग के दौरान कमर अली निवासी चंद्रकोट रामबन को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से चूरापोस्त बरामद किया गया। दूसरे मामले में त्रागपोरा रोहामा रोड पर लगे नाके पर दो लोगों को तलाशी के लिए रोका गया। उनके पास से चरस बरामद हुई। आरोपी मुर्सलीन शफी और अली मोहम्मद यातू निवासी चिजहामा रफियाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज की है। संवाद