बारामुला। नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस ने सोपोर में बुधवार को नशा तस्करी के एक आरोपी गिरफ्तार किया। नहरपोरा-शालीमार लिंक रोड पर गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से चरस और नशीली दवा की बोतलें बरामद की गईं। आरोपी इरफान मजीद शाह निवासी नहरपोरा सोपोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद