कुलगाम। कुलगाम प्रशासन और पुलिस ने नशा तस्करी के आरोपी इरफान अहमद रैना की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को बुधवार को कुर्क किया।
आरोपी इरफान अहमद रैना निवासी मोहम्मदपोरा, अर्रेह, कुलगाम, के खिलाफ पुलिस स्टेशन कुलगाम में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज है। वर्तमान में वह मट्टन जेल में बंद है।
कुर्क की गई संपत्ति गांव मोहम्मदपोरा, अर्रेह, कुलगाम में स्थित है जिसमें सर्वे नंबर 887 के तहत एक कनाल और तीन मरला बागान भूमि शामिल है। यह कार्रवाई कुलगाम पुलिस, तहसीलदार और अन्य राजस्व अधिकारियों की संयुक्त टीम ने की। संवाद