बारामूला में सेल की दवा की दुकान। स्रोत पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को एक दवा की दुकान को सील कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने नवां मोड़ इलाके में नाका चेकिंग के दौरान नशा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से मनोवैज्ञानिक प्रभाव वाले पदार्थ बरामद किए गए। मामले की आगे की जांच के दौरान पुलिस को नशीले पदार्थों के स्रोत से जुड़े अहम सुराग मिले। इन सूचनाओं के आधार पर ड्रग विभाग को भी तुरंत कार्रवाई के लिए शामिल किया गया। संयुक्त टीम ने क्रेरी स्थित एक मेडिकल दुकान की जांच की। यह दुकान मोहम्मद अशरफ वानी के नाम पर पंजीकृत थी। जांच के दौरान दवा नियंत्रण नियमों के गंभीर उल्लंघन सामने आए। इसके बाद ड्रग विभाग ने मेडिकल दुकान को सील कर दिया और मालिक का लाइसेंस निलंबित कर दिया।