फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: नशे के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। श्रीनगर नगर निगम ने जम्मू-कश्मीर पुलिस युवा विकास और पुनर्वास केंद्र के सहयोग से एसएमसी मुख्यालय करण नगर में शनिवार को नशा मुक्त अभियान पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्घाटन निगम के कमिश्नर फजलुल हसीब ने किया। इस दौरान नशे के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त (प्रशासन) नुजहत कुरैशी और संयुक्त आयुक्त सुहैल उल इस्लाम भी उपस्थित थे। नगर निगम के कमिश्नर ने नशे की बढ़ती घटनाओं और इसके दूरगामी परिणामों के प्रति गंभीर चिंता व्यक्त की। इस बात पर जोर दिया गया कि नशे की लत गंभीर सामाजिक और सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती प्रस्तुत करती है और इस बुराई को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए सरकारी संस्थानों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों, नागरिक समाज संगठनों और समुदाय से समन्वित और स्थायी प्रयासों की आवश्यकता है।
विज्ञापन

यह जागरूकता कार्यक्रम स्वास्थ्य अधिकारी एसएमसी, डॉ. फौजिया हबीब की ओर से आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें